#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रीड़ी के पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा ने थामा RLP का दामन, हनुमान बेनीवाल ने दिलाई सदस्यता 

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 अक्टूबर, 2026, श्रीडूंगरगढ़। रीड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेखाराम कालवा मेघवाल ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण की। नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रेखाराम कालवा मेघवाल कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके आरएलपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. विवेक माचरा ने कहा कि कमजोर, पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती देना पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में युवाओं और किसानों के सम्मान को सर्वोच्च स्तर पर लेकर जाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।

रेखाराम कालवा मेघवाल के आरएलपी में शामिल होने से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेरापंथ भवन को विकास व विस्तार की सौगात, तीसरे-चौथे तल का उद्घाटन🟢 वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 किमी तक भक्तों की कतारें, देखें आकर्षक फ़ोटो