#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत समिति चुनाव को लेकर विधायक सारस्वत ने संभाली कमान, बिग्गा सहित कई गांवों के लोग भाजपा में शामिल

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी क्षेत्र के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद, घर-घर जनसंपर्क पर दिया जोर

NEXT 23 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के प्रत्याशियों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का संदेश दिया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और घर-घर पहुंचकर भाजपा की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुटने का आह्वान किया।

बिग्गा के श्रवण राम और गोरखाराम मेघवाल ने छोड़ी कांग्रेस

बैठक के दौरान बिग्गा सहित विभिन्न गांवों के कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बिग्गा गांव के श्रवण राम मेघवाल और गोरखाराम मेघवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा में शामिल हुए लोगों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी की ओर से इसे विधायक के क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया गया निर्णय बताया गया।

भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने सभी से आपसी तालमेल बनाए रखने और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेरापंथ भवन को विकास व विस्तार की सौगात, तीसरे-चौथे तल का उद्घाटन🟢 वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 किमी तक भक्तों की कतारें, देखें आकर्षक फ़ोटो