NEXT 23 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास निवासी रमेश कुमार भोजक को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर की ओर से समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने राजस्थान में अपराध नियंत्रण में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर शोध कार्य पूरा किया।
भोजक ने “एक लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में राजस्थान में अपराध नियंत्रण में पुलिस प्रशासन की भूमिका” विषय पर शोध डॉ. तेज कुमार के निर्देशन में पूरा किया। शोध कार्य के दौरान सहायक शोध निदेशक डॉ. पंकज कुक्कड़ और बाह्य परीक्षक डॉ. के.एन. व्यास उपस्थित रहे।
रमेश कुमार भोजक श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास निवासी हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी जताई जा रही है।



















