रामगोपाल सुथार ने सूरजनसर-धीरदेसर पुरोहितान में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, कांग्रेस ने रीड़ी में संभाला मोर्चा
NEXT 29 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत राज चुनाव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जनसंपर्क के जरिए ग्रामीणों से संवाद कर दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

भाजपा ने सूरजनसर और धीरदेसर पुरोहितान में मांगे वोट
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सूरजनसर एवं धीरदेसर पुरोहितान में जनसंपर्क किया। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी ओमप्रकाश सारस्वत और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति वार्ड संख्या 04 से भाजपा प्रत्याशी पोकरराम मेघवाल के समर्थन में ग्रामीणों से मतदान की अपील की। इस दौरान पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, शिवप्रसाद तावनिया, रामेश्वर सारस्वत और नारायण सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रीड़ी में कांग्रेस ने प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा जनादेश

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम रीड़ी में जनसंपर्क कर जिला परिषद प्रत्याशी दुर्गा देवी पुत्रवधू हूंताराम जाखड़ और पंचायत समिति प्रत्याशी भंवरी देवी पत्नी ओमप्रकाश जाखड़ के पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आग्रह किया।
दोनों दलों के जनसंपर्क अभियान के साथ गांवों में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं। प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।






















