#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

35 साल विद्यालय की सेवा की, स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई

By Next Team Writer

Published on:

सेवानिवृत्ति पर मंगीलाल जमादार का सम्मान, समारोह में भावुक हुए विद्यार्थी और सहकर्मी

NEXT 31 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में विद्यालय कर्मचारी मंगीलाल जमादार के 35 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने साफा, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। खास बात यह रही कि विद्यालय स्टाफ की ओर से उन्हें वॉशिंग मशीन भी भेंट की गई।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य नाजिमा अजीज ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष सैनी, उप प्राचार्य मदन कड़वासरा, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, उप प्राचार्य सोमेंद्र, व्याख्याता राजवीरेंद्र सिंह, बिशन शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुखाराम रेगर, राधेश्याम रेगर, नंदकिशोर सैनी, कविता जानू, कुसुम, सुरभि, दीपा शर्मा, तोलाराम एवं मुरली सैनी सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और मंगीलाल जमादार के परिजन मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि मंगीलाल जमादार ने 35 वर्षों तक पूरी निष्ठा, लगन और कर्तव्यपरायणता के साथ विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं। उनका योगदान विद्यालय परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

समारोह में मंगीलाल जमादार के गांव से आए परिजन भी शामिल हुए। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता कमल किशोर पीपलवा ने किया। समारोह भावुक एवं आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर, नशे की लत और गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं पर मिलेगी सलाह🟢 2 नवंबर को रवाना होंगे मतदान दल, 3 को श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में वोटिंग🟢 दो ट्रक बेचे, खरीदारों ने नहीं चुकाई फाइनेंस की किस्तें, नामांतरण भी अटकाया; धमकी देने का आरोप🟢 35 साल विद्यालय की सेवा की, स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ के पुत्र ने देशभर में बढ़ाया क्षेत्र का नाम, हिमांशु जोशी को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 2 नवंबर को निकलेगी डूंगर बालाजी की डाक ध्वजा, रात को होगा जागरण