#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2 नवंबर को रवाना होंगे मतदान दल, 3 को श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में वोटिंग

By Next Team Writer

Published on:

401 मतदान केंद्रों पर 3.41 लाख मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद के 12 और पंचायत समिति के 63 सदस्यों के भी होंगे चुनाव

NEXT 31 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए गठित दल 2 नवंबर को सुबह 7 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना होंगे। इससे पहले मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तीसरे चरण में तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 12 और पंचायत समिति के 63 सदस्यों के निर्वाचन होंगे। इसके अलावा 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1080 वार्ड पंचों के चुनाव भी कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने कुल 401 मतदान केंद्र निर्धारित किए हैं।

1.79 लाख पुरुष और 1.62 लाख महिला मतदाता डालेंगे वोट

तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3,41,622 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,79,277 पुरुष और 1,62,345 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।

5 नवंबर को सरपंच-पंचों के लिए मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर को सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी। वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंचों का निर्वाचन होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर, नशे की लत और गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं पर मिलेगी सलाह🟢 2 नवंबर को रवाना होंगे मतदान दल, 3 को श्रीडूंगरगढ़ सहित तीन पंचायत समितियों में वोटिंग🟢 दो ट्रक बेचे, खरीदारों ने नहीं चुकाई फाइनेंस की किस्तें, नामांतरण भी अटकाया; धमकी देने का आरोप🟢 35 साल विद्यालय की सेवा की, स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ के पुत्र ने देशभर में बढ़ाया क्षेत्र का नाम, हिमांशु जोशी को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 2 नवंबर को निकलेगी डूंगर बालाजी की डाक ध्वजा, रात को होगा जागरण