अफीम, डोडा-पोस्त, शराब, तंबाकू और गुटखे की लत सहित बवासीर के मरीज भी ले सकेंगे परामर्श
NEXT 31 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नशे की लत और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए Drishti Ayurveda की ओर से कल रविवार, 1 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ में निःशुल्क ओपीडी परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देंगे और उपचार के विकल्पों की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
डॉ. पंकज प्रजापत ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा अफीम, डोडा-पोस्त, शराब, तंबाकू, गुटखा सहित अन्य नशों की लत से परेशान लोगों को आयुर्वेदिक उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा गुप्त रोगों और बवासीर जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग भी विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7014861772 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगा शिविर का पता: दृष्टि आयुर्वेदा, तापड़िया प्लाजा के सामने, गोरबंद डेयरी के पास, रानी बाजार, श्रीडूंगरगढ़।




















