#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबर छपते ही मिला मूंगफली की बोरियों का मालिक, सुरक्षित सामान पाकर बोले- नेक्स्ट का आभार

By Next Team Writer

Published on:

हाईवे पर पिकअप से गिर गई थीं मूंगफली की तीन बोरियां, खबर पढ़कर मालिक ने किया संपर्क

NEXT 7 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हाईवे पर चलती पिकअप से गिरी मूंगफली की तीन बोरियों के मालिक की तलाश आखिरकार पूरी हो गई। नेक्स्ट न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के कुछ ही समय बाद मूंगफली का मालिक सामने आ गया। अपनी बोरियां सुरक्षित वापस मिलने पर बिग्गा निवासी अशोक सेवग ने मामराज, गौरीशंकर तावनियाँ और नेक्स्ट न्यूज का आभार जताया।

अशोक सेवग ने बताया कि पिकअप में मूंगफली भरकर श्रीडूंगरगढ़ से बिग्गा स्थित फैक्ट्री ले जाई जा रही थी। इसी दौरान सातलेरा गांव के बस स्टैंड के पास चलती पिकअप से मूंगफली की तीन बोरियां नीचे गिर गईं। रात का समय होने के कारण चालक को इसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिलने पर चालक वापस भी लौटा और बोरियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिलीं।

खबर पढ़ते ही दुकानदार से किया संपर्क

इसी बीच नेक्स्ट न्यूज ने ‘हाइवे पर चलती पिकअप से गिरी मूंगफली की तीन बोरियां, मालिक की तलाश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर पढ़ने के बाद अशोक सेवग ने दुकानदार गौरीशंकर तावणियां से संपर्क किया। तावणियां ने मूंगफली के मालिक की पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद तीनों बोरियां अशोक सेवग को सुपुर्द कर दी गईं।

खबर के साथ आमजन की मदद में भी आगे है नेक्स्ट

अपनी मूंगफली सही-सलामत वापस मिलने पर अशोक सेवग ने नेक्स्ट न्यूज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट न्यूज खबरों के प्रकाशन के साथ-साथ आमजन की मदद करने में भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। एक खबर के माध्यम से उनका खोया हुआ सामान वापस मिल सका।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर में युवा सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाली कमान, ग्रामीणों ने साफा पहनाकर किया स्वागत🟢 भाजपा शहर मंडल में नानूराम प्रजापत को बनाया मंडल उपाध्यक्ष🟢 41 जरूरतमंद परिवारों के घर दीपावली की खुशियां पहुंचा रहा नर नारायण सेवा संस्थान, हर माह राशन भी देता है🟢 दीपावली पर झाड़ू खरीदने की परंपरा, शुभ खरीदारी के साथ घर की जरूरत का सामान भी लें एक ही दुकान से🟢 17 साल बाद बदलेगा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप, अब 40 प्रश्नों की होगी केजिंग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 10 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन🟢 खबर छपते ही मिला मूंगफली की बोरियों का मालिक, सुरक्षित सामान पाकर बोले- नेक्स्ट का आभार