#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में युवा सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाली कमान, ग्रामीणों ने साफा पहनाकर किया स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

पूर्व सरपंच सरिता संचेती ने सौंपा कार्यभार, उपसरपंच पन्नालाल सहित सभी 29 वार्ड पंच रहे मौजूद

NEXT 7 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मोमासर में नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित पदग्रहण समारोह में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

स्वर्गीय भूतपूर्व सरपंच गौरा देवी के आदर्शों और स्वर्गीय रामूराम गोदारा की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मनफूल गोदारा ने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। पूर्व सरपंच सरिता संचेती ने विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान पूर्व सरपंच सरिता संचेती एवं पूर्व उपसरपंच जुगराज संचेती ने नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा और उपसरपंच पन्नालाल का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

29 वार्ड पंचों की मौजूदगी में हुआ समारोह

समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच पन्नालाल सहित सभी 29 वार्ड पंच मौजूद रहे। बाबूलाल गर्ग ने कहा कि मोमासर की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब युवा सरपंच के कंधों पर है। उन्हें उम्मीद है कि युवा सोच और पूर्व सरपंचों के आदर्शों के समन्वय से गांव में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के विकास और सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। समारोह के अंत में भौमिया दादाजी से ग्राम पंचायत की सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर में युवा सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाली कमान, ग्रामीणों ने साफा पहनाकर किया स्वागत🟢 भाजपा शहर मंडल में नानूराम प्रजापत को बनाया मंडल उपाध्यक्ष🟢 41 जरूरतमंद परिवारों के घर दीपावली की खुशियां पहुंचा रहा नर नारायण सेवा संस्थान, हर माह राशन भी देता है🟢 दीपावली पर झाड़ू खरीदने की परंपरा, शुभ खरीदारी के साथ घर की जरूरत का सामान भी लें एक ही दुकान से🟢 17 साल बाद बदलेगा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप, अब 40 प्रश्नों की होगी केजिंग🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 10 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन🟢 खबर छपते ही मिला मूंगफली की बोरियों का मालिक, सुरक्षित सामान पाकर बोले- नेक्स्ट का आभार