#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बॉयज डागा स्कूल में लगी आग, जला आडसर बास स्कूल का सामान, दरवाजे भी हुए राख, देखें फ़ोटो और वीडियो

By Next Team Writer

Published on:

बीती रात लगी आग, सुबह मोहल्लेवासियों ने दी सूचना; दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू, पटाखों से आग लगने की आशंका

NEXT 9 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बॉयज डागा स्कूल में बीती रात आग लगने से एक कमरे में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। इस कमरे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आडसर बास का सामान रखा हुआ था। आग इतनी तेज थी कि कमरे के दरवाजे भी जल गए। गनीमत रही कि कमरे में कोई दस्तावेज नहीं रखे हुए थे।

अध्यापक कैलाश सिहाग से मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय स्कूल के एक कमरे में आग लग गई। सुबह मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना दी तो स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। साथ ही, दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक तौर पर पटाखों के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी में कमरे में रखा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आडसर बास का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चुनाव में हारे प्रत्याशी का ग्रामीणों ने किया सम्मान, सहयोग के लिए जुटाए 11.90 लाख रुपए🟢 दीपों से रोशन हुआ शहर, महालक्ष्मी पूजन के बाद सुबह से गूंज रही रामा-श्यामा की राम-राम🟢 जैसलसर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य, नवनिर्वाचित सरपंच नानू देवी ने संभाला कार्यभार🟢 बॉयज डागा स्कूल में लगी आग, जला आडसर बास स्कूल का सामान, दरवाजे भी हुए राख, देखें फ़ोटो और वीडियो