चुनावी प्रतिद्वंद्विता भुलाकर एकजुट हुए ग्रामीण, कल्याणसर पुराना में दिखी सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
NEXT 9 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव के दौरान गांवों में कहीं राजनीतिक खींचतान तो कहीं कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद आपसी भाईचारे और सद्भावना की तस्वीर भी सामने आने लगी है। क्षेत्र के कल्याणसर पुराना गांव में ग्रामीणों ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में हो रही है।

यहां सरपंच चुनाव में पराजित हुए प्रत्याशी प्रतिनिधि भंवरलाल हरडू का ग्रामीणों ने सम्मान किया। चुनावी हार-जीत को दरकिनार कर ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया और जनसहयोग में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान ग्रामीणों ने कुल 11 लाख 90 हजार रुपए की सहयोग राशि जुटाई।
ग्रामीणों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि चुनाव के दौरान भले ही विचार और प्रत्याशी अलग-अलग हों, लेकिन चुनाव सम्पन्न होने के बाद आपसी भाईचारा सबसे ऊपर होना चाहिए।
कल्याणसर पुराना की यह पहल क्षेत्र के दूसरे गांवों के लिए भी एक सीख है। लोकतंत्र में हार-जीत चुनाव का हिस्सा है, लेकिन आपसी समन्वय, सद्भावना और सहयोग ही किसी गांव की असली ताकत है।





































