#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन

By Next Team Writer

Published on:

आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश पर भाजपा का वयोवृद्ध कार्यकर्ता सम्मान अभियान, आसोपा के निवास पर पहुंचकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

NEXT 10 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को देर रात्रि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभाचंद आसोपा के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। मेघवाल ने आसोपा का अभिनंदन किया और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

दरअसल, लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘वयोवृद्ध कार्यकर्ता अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत मेघवाल ने आसोपा का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान, समर्पण और अनुभव महत्वपूर्ण है। पार्टी के लिए लंबे समय तक निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन की परंपरा का हिस्सा है।

कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, वाईस चैयरमैन विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर पारीक, छैलू सिंह शेखावत, बीकानेर जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पार्षद रामसिंह जागीदार, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र चुरा, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक एवं रतिराम गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोभाचंद आसोपा के लंबे संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन