#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सेवा का सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ के सेवादार हुए राज्यपाल से सम्मानित, आनंद और प्रियंक को देवदूत सम्मान से नवाजा गया

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 29 जनवरी, 2025 । श्रीडूंगरगढ़ के दो सेवादारों को उनकी सेवाओं को देखते हुए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराम बागड़े द्वारा एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सेवादार आनंद जोशी को जीवों की सेवा, चिकित्सा के लिए और प्रियंक शाह को एक्सीडेंट केस में घायलों को त्वरित अस्पताल तक पहुंचाने के लिए यह सम्मान दिया गया। दोनों सेवादारों को क्षेत्र के लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है और उनके कार्यों को सराहा जा रहा है।

आनंद जोशी और प्रियंक शाह ने NEXT को बताया कि उनका उद्देश्य केवल मात्र सेवा है। राज्यपाल के हाथों से यह देवदूत सम्मान हमें हमारे दायित्त्वों और सेवा कार्यों को और अधिक जागरूकता, सक्रियता और कटिबद्धता से करने की प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि ईको भारत द्वारा जयपुर में यह एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ईको भारत के फाउंडर व सीईओ संपत सारस्वत ने बताया कि ईको भारत का उद्देश्य भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। और इसके लिए जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा और पार्किंग की समस्याओं को हल करना है। इसके स्मार्ट क्यूआर कोड की मदद से आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group