#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा से मनाई देव दीवाली, मंदिरों में रोशन हुए हजारों दीप, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

रघुनाथजी मंदिर में 2100 दीपक प्रज्वलित, भीखाराम मंदिर में महिलाओं ने किया भजनमय नृत्य, बाबा हरिराम मंदिर में सजी दीपमालिका

NEXT 24 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में देव दीवाली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर विशेष सजावट की गई। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठे और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।

कालूबास स्थित ठाकुरजी रघुनाथजी मंदिर में देव दीवाली पर 2100 दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। पुजारी अशोक आसोपा ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। दीपों की रोशनी और भजनों की गूंज से मंदिर परिसर में दिव्य छटा नजर आई।

वहीं बिग्गा बास स्थित भीखाराम मंदिर में महिलाओं ने दीप प्रज्वलित किए और भजनों पर भक्तिमय नृत्य किया। दूसरी ओर आडसर बास स्थित बाबा हरिराम मंदिर में भी भव्य दीपमालिका सजाई गई। मंदिरों में हुए आयोजनों ने देव दीवाली के पर्व को उल्लासमय बना दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जर्जर स्कूल भवन की जगह बनेगा नया भवन, वार्ड 37 में रखी नींव