#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चिप खोलेगी प्रत्याशियों की जीत-हार का राज: 10 बजे से आने लगेंगे पंचायत समिति के नतीजे, पहली बार बदलेगी मतगणना की प्रक्रिया

By Next Team Writer

Published on:

पंचायतीराज चुनाव में ईवीएम से सीधे नहीं होगी वोटों की गिनती, विशेष कंट्रोल पैनल में दर्ज डेटा से निकलेंगे परिणाम; श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में 36 पंचायत समिति और 7 जिला परिषद वार्डों पर रहेगी नजर

NEXT 20 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार मतगणना की प्रक्रिया पिछले चुनावों से अलग होगी। पहली बार बूथवार ईवीएम से सीधे वोटों की गिनती नहीं की जाएगी, बल्कि विशेष कंट्रोल पैनल में लगी चिप के जरिए जीत-हार का फैसला होगा। सुबह 10 बजे से पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों के नतीजों की तस्वीर 11 से 12 बजे के बीच साफ होने की उम्मीद है।

चार चरणों में हुए चुनाव के बाद 15 पंचायत समितियों के 263 पंचायत समिति सदस्यों और 41 जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा।

दो ईवीएम के वोट एक कंट्रोल पैनल में किए मर्ज

मतदान के दौरान प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगाई गई थीं। एक पंचायत समिति सदस्य और दूसरी जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए थी। मतदाताओं ने दोनों मशीनों पर मतदान किया था। यदि मतगणना के दिन प्रत्येक बूथ की दोनों ईवीएम से अलग-अलग गिनती की जाती तो पूरी प्रक्रिया में करीब दो दिन लग सकते थे। इसी देरी से बचने के लिए दोनों ईवीएम के वोट पहले ही एक विशेष कंट्रोल पैनल में एकत्रित (मर्ज) कर दिए गए हैं। अब इसी कंट्रोल पैनल में लगी चिप से दोनों चुनावों के वोटों का अलग-अलग परिणाम सामने आएगा।

जिला परिषद वार्ड के आधार पर होगी गणना

मतगणना में जिला परिषद वार्ड को मुख्य आधार बनाया गया है। जिला परिषद वार्ड के अनुसार कंट्रोल पैनल टेबल पर लाए जाएंगे। एक जिला परिषद वार्ड की गिनती के साथ ही उसके क्षेत्र में आने वाले औसतन तीन पंचायत समिति वार्डों के वोटों का परिणाम भी सामने आएगा। इसी व्यवस्था के चलते पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे पहले आने शुरू होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत तो गोदारा के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी दो पंचायत समितियां शामिल हैं। ऐसे में दोनों जगह के चुनाव परिणाम को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। विधायक ताराचंद सारस्वत के लिए यह चुनावी नतीजे राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़े हैं, वहीं कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा के सामने अपना सियासी आधार मजबूत बनाए रखने की चुनौती है।

श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में 43 सीटों पर आएगा फैसला

  • श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में मतगणना होगी।
  • श्रीडूंगरगढ़ में जिला परिषद के वार्ड 35 से 38 तक कुल 4 वार्ड हैं।
  • रीड़ी पंचायत समिति के 17 वार्डों के परिणाम आएंगे।
  • रीड़ी में जिला परिषद के वार्ड 39 से 41 तक कुल 3 वार्ड हैं।

इस तरह दोनों पंचायत समितियों के 36 वार्ड और जिला परिषद के 7 वार्डों सहित कुल 43 सीटों के परिणाम पर क्षेत्रवासियों की नजर रहेगी। सुबह 10 बजे से आने वाले नतीजों के साथ ही गांवों की राजनीति की नई तस्वीर सामने आने लगेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चिप खोलेगी प्रत्याशियों की जीत-हार का राज: 10 बजे से आने लगेंगे पंचायत समिति के नतीजे, पहली बार बदलेगी मतगणना की प्रक्रिया🟢 गाय से टकराई बाइक, 40 वर्षीय युवक घायल; एपीजे एंबुलेंस टीम ने पहुंचाया अस्पताल