#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सुमित शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पीएलवी बलराम ने विद्यार्थियों को बताया कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन 100 व 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

इन वर्गों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता

शिविर में बताया गया कि बच्चों, महिलाओं, एससी-एसटी वर्ग के लोगों, तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों, आपदा पीड़ितों और बंदियों को नियमानुसार निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

इस दौरान प्रधानाध्यापक रामनिवास धायल सहित संस्थान के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी🟢 दोस्ती में दगा: खाली स्टाम्प पर फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार कर हड़पी जमीन, आरोपी की जमानत खारिज🟢 कायस्थ महासभा की तहसील कार्यकारिणी घोषित, राजीव सक्सेना बने अध्यक्ष