NEXT 19 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की श्रीडूंगरगढ़ तहसील इकाई की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज की नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिला अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राजीव कुमार सक्सेना को तहसील अध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव को सचिव तथा सुबोध सक्सेना को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कायस्थ समाज की उपलब्धियों पर जताया गर्व
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, सिने जगत के महानायक अमिताभ बच्चन, हिंदू सम्राट बालासाहेब ठाकरे और मशहूर गायक सोनू निगम सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने कायस्थ समाज में जन्म लेकर देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे गौरवशाली समाज में जन्म लेना गर्व की बात है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।




















