NEXT 20 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरुवार देर रात बीकानेर रोड पर हेमासर फांटे से पहले गाय से टकराने पर बाइक सवार 40 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे में कल्याणसर निवासी जीवराज पुत्र शिवदान घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। टीम के सेवादारों ने तत्परता दिखाते हुए समय पर सहायता उपलब्ध करवाई। उल्लेखनीय है कि एपीजे क्विक एंबुलेंस टीम के सेवादार आपातकालीन परिस्थितियों में हर वक्त सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए तुरंत पहुंचते हैं।



















