विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से मिली स्वीकृति, पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ
NEXT 25 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास स्थित श्री माहेश्वरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। वार्ड नंबर 37 में मुहूर्त एवं पूजा-अर्चना के साथ नवीन भवन की नींव रखी गई।

वार्ड पार्षद अशोक कुमार सोनी ने बताया कि पुराने विद्यालय भवन की हालत जर्जर होने के कारण विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से इसे हटवाकर नए भवन निर्माण की स्वीकृति दिलवाई गई। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
बच्चों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण
नया भवन बनने से विद्यालय के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिसर उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अशोक सोनी, बाबूलाल आसोपा, संदीप शर्मा, ज्योति शर्मा, डूंगरमल आसोपा, मणिराम, चंद्रप्रकाश आसोपा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। पार्षद अशोक कुमार सोनी ने नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।






















