#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

132 साल पुरानी फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर झील, सिंधी समाज के लिए खास है यह जगह

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 14 फरवरी, 2025। शहर की ऐतिहासिक 132 साल पुरानी फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर झील कर दिया गया है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
झील के आसपास वरुण देव और भगवान झूलेलाल की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, सिंधी समाज के धार्मिक अनुष्ठानों को ध्यान में रखते हुए घाट का निर्माण भी करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज यहाँ हर वर्ष चालीहो महोत्सव मनाता है।
वासुदेव देवनानी ने बताया कि वरुण देवता सिंधी समाज सहित अन्य समुदायों के भी आराध्य देव हैं और अजमेर में सिंधी समाज की बड़ी आबादी है। इसी को ध्यान में रखते हुए झील का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है।
फॉयसागर झील का निर्माण 1892 में ब्रिटिश इंजीनियर हेनरी फॉय ने करवाया था। इसे अकाल राहत परियोजना के तहत बनाया गया था। अब इसे धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 प्रतिभाओं को मिला मंच, राज्यमंत्री सुथार बोले – एकजुट होकर समाज के लिए करें काम🟢 बालिका छात्रावास के लिए समाज ने खोला दिल, एक ही बैठक में 5 लाख से ज्यादा सहयोग की घोषणाएं🟢 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली, बेनीसर में विधायक ने किया GSS का शिलान्यास, बोले- अब नहीं झेलनी पड़ेगी वोल्टेज की मार🟢 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में बारिश बनी आफत, देखें फोटो🟢 तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह और मंत्र दीक्षा कार्यशाला सम्पन्न🟢 विद्यालय मैदान में लगाए पौधे, विद्यार्थियों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 चतुर्थ श्रेणी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, अब एक ही किताब से होगा पक्का चयन, पढ़िए कैसे