#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजस्थानी भाषा और साहित्य पर कल होगा मंथन, साहित्यकार होंगे पुरस्कृत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 फरवरी, 2025। हिन्दी प्रचार समिति की सहयोगी इकाई मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कल शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थानी भाषा के शब्दों की अंवेर (विश्लेषण) और अर्थवत्ता पर विद्वानों द्वारा चर्चा होगी।
सम्मानित होंगे साहित्यकार
समारोह संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि महाराणा प्रताप राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार इस वर्ष नागौर के साहित्यकार लक्ष्मणदान कविया को उनकी सतत राजस्थानी साधना के लिए दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत ₹21,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
इसी तरह, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के शिक्षाविद साहित्यकार डॉ. गौरीशंकर प्रजापत को उनकी काव्य कृति ‘भळै भरोसो भोर रो’ के लिए दिया जाएगा। उन्हें ₹11,000 की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
महिला और बाल साहित्यकार भी होंगे सम्मानित
इस दौरान पूर्व चयनित राजस्थानी पुस्तकें ‘आंख्या आळा आंधा’ और ‘बातां री मुळक’ का लोकार्पण किया जाएगा। इन पुस्तकों की लेखिकाएं किरण राजपुरोहित नितिला (जोधपुर) को सूर्यप्रकाश बिस्सा स्मृति राजस्थानी महिला लेखन सम्मान और विमला नागला (केकड़ी) को कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को लेकर गहन विचार- विमर्श होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group