NEXT 1 मार्च, 2025। समाजसेवी और गौभक्त जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी भामाशाह जतन पारख ने गौवंश की सेवा और सुव्यवस्थाओं के लिए जीव दया गौशाला समिति में 5 लाख रुपये का अनुदान दिया। समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया ने बताया कि भामाशाह जतन पारख शिव भक्त व गौभक्त है। ऐसे में उन्हें धोलिया रोड पर संचालित जीव दया गौशाला का अवलोकन करवाया गया।

इस दौरान पारख ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यहां गौवंश की सेवा देखकर मन को सुकून मिला है। गौवंश की सेवा के लिए मेरा सहयोग निरन्तर संस्था को मिलता रहेगा। इस दौरान पारख ने गौवंश के लिए और बेहतर सफाई व्यवस्था करने का सुझाव समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को दिया।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने जतन पारख का गौशाला में स्वागत किया। मंत्री शिवरतन सोमाणी ने संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने गौवंश पर सेवार्थ व्यय राशि की संक्षिप्त जानकारी दी। इस दौरान रामावतार मूंधड़ा, भँवरलाल दुगड़, संतोष सोनी, शिव भगवान मालपाणी, गणेशमल सोनी, नंदकिशोर झंवर सहित गौशाला के कार्यकर्ता मौजूद रहे।