#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

हरे कृष्ण महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 मार्च, 2025। क्षेत्र में होली की मस्ती का रंग चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में रविवार को श्री ओसवाल पंचायत भवन में हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण पूजन से हुई, जिसके बाद बीकानेर इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

फागोत्सव में भगवान पर अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा देते हुए एक नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने पगड़ियां पहनकर चंग बजाते हुए नृत्य किया और होली के रंगों में सराबोर हो गईं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के स्थान पर सुगंधित फूलों से होली खेलते हुए श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

इस अवसर पर आरजेएस महिमा दुगड़ और नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख का मंडल सदस्यों ने सम्मान किया। आयोजन की सभी व्यवस्थाएं मंडल अध्यक्ष ममता सोनी, मंत्री अंजू दुगड़, व्यवस्थापक पिंकी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेखा व्यास, प्रचार प्रसार मंत्री सुमन बैद और इंदु सिंघी ने संभाली। मंडल सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group