#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

विदेशी धरती पर भारतीय रंग: शार्लोट (यूएसए) में राजस्थानियों ने मनाई होली, देखें वीडियो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 मार्च, 2025।  अमेरिका की धरती पर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरते हुए, नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर में राजस्थानियों ने होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस रंगारंग आयोजन में सरदारशहर, लाडनूं, जयपुर और पाली सहित राजस्थान के कई जिलों से जुड़े परिवारों ने भाग लिया।

मोमासर गांव की बेटी वर्षा शर्मा (पुत्री विद्याधर शर्मा) ने अमेरिका से जानकारी भेजी कि होली के इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों ने रंगों, फूलों और संगीत के साथ अपनी परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लिया गया और लोकगीतों पर नृत्य कर इस पर्व को यादगार बनाया गया।

विदेशी धरती पर इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं अपनी जड़ों से दूर रहकर भी उतनी ही जीवंत और रंगीन हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group