#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

धर्मयात्रा: विश्व हिंदू परिषद कार्यालय का उद्घाटन, चार वार्डों में बनीं टीमें सक्रिय

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 18 मार्च, 2025। विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यालय का उद्घाटन सोमवार शाम 7:15 बजे संत मोहनराम के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी और प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने संत मोहनराम का साफा पहनाकर स्वागत किया। पंडित पवन उपाध्याय के मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भारत माता की पूजा-अर्चना कर सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।

चार वार्डों में बनीं विशेष टीमें

कार्यक्रम में संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए चार वार्डों में अलग-अलग टीमें बनाने की घोषणा की। समिति अध्यक्ष महेश माली के नेतृत्व में चारों बासों से कार्यकर्ताओं का चयन किया गया:

  1. कालू बास टीम: रजत आसोपा, श्याम तिवाड़ी, नारायण जोशी, विनोद तोलंबिया
  2. मोमासर बास टीम: अनिल वाल्मीकि, नंदू नई, कन्हैयालाल स्वामी
  3. बिग्गा बास टीम: मनोज डागा, नंदकिशोर सोनी
  4. आडसर बास टीम: ईसर चंद चोरड़िया, रूपेश सुथार, रामवतार सुथार

संगठन की मजबूती पर बल

संत मोहनराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन भव्य और संगठित होना चाहिए, जिससे समाज में एकता और समर्पण का संदेश जाए। जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने सभी सनातनी समाजजन को एकजुट होकर कार्य को सफल बनाने का आह्वान किया।

उपस्थित गणमान्य और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम में संरक्षक भंवरलाल दुगड़, मंच संचालक संतोष बोहरा, समिति अध्यक्ष महेश माली, उपाध्यक्ष मदन सोनी, प्रचार मंत्री रामसिंह जागीरदार, जयकिशन बाहेती, संजय शर्मा, मनोज डागा, रणजीत पारीक, लोकेश गौड़, विक्रम राजपूत, विनय दुगड़, कन्हैयालाल स्वामी, कुंभाराम घोटाला, भवानी तावनिया, दीपक सेठिया, मनीष नौलखा, पूर्णमल स्वामी, भीखाराम सुथार, अशोक नाई, फतेह सिंह, भूषण करवा, मुकेश प्रजापत, तिलोकचंद प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया और नगर मंत्री मनीष नौलखा ने सभी सनातनी जनों का आभार व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group