NEXT 22 मार्च, 2025। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, रतनगढ़ शाखा के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एनएफआईआर (NFIR) के राष्ट्रव्यापी विरोध सप्ताह के तहत आयोजित किया गया।

शाखा सचिव एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम गोदारा और शाखा अध्यक्ष किशनाराम मेघवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन पर प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन से अपनी मांगों के समाधान की अपील की।
प्रमुख मांगें:
- कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाए।
- रेलवे में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
- कार्यस्थलों पर सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
प्रदर्शन में प्रमुख पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित:
इस प्रदर्शन में रणवीर सिंह ढाका (उपाध्यक्ष), ओएस भगासरा (उपाध्यक्ष), धनेश प्रसाद (सहायक सचिव), सम्पत प्रजापत (सहायक सचिव), मनोज सिहाग (सहायक सचिव), शंकर स्वामी (सहायक सचिव) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

इसके अलावा हीरालाल थालोड़, बनवारी लाल स्वामी, मदनलाल प्रजापत, निखिल झांझडिया, नरेश हुड्डा, कन्हैयालाल, अशोक पारीक, नरेंद्र कुमार, नारायण प्रसाद, रघुवीर दान, शिव कुमार, आदेश कुमार, रामानंद सारण, बीरबल राम, लालचंद प्रजापत समेत सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
रेल कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।