#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

सेवा का सम्मान: कांस्टेबल विनोद कुमार यादव अति उत्तम सेवा सम्मान से जिलास्तर पर सम्मानित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अप्रैल, 2025। श्रीडूंगरगढ़ सीओ कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल विनोद कुमार यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा बुधवार को “अति उत्तम सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कांस्टेबल विनोद कुमार को यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनता के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार के लिए दिया गया। वे कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर ने कहा, “ऐसे पुरस्कार पुलिसकर्मियों को प्रेरणा देते हैं और उनके मनोबल को बढ़ाते हैं। यह न केवल व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे विभाग के लिए एक प्रेरणा है।”

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group