NEXT 20 अप्रैल, 2025। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की स्थानीय इकाई की बैठक रविवार को सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खियांराम रोलण ने की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि पुराराम बरोड़ ने संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें संगठित होकर शिक्षा के हित में कार्य करना चाहिए। पूर्व जिला महामंत्री चुन्नीलाल इनाणिया ने संगठन की मजबूती का महत्त्व बताया और अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में तहसील कार्यकारिणी का नवगठन किया गया, जिसमें जीवणराम पडिहार को तहसील अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, चुन्नाराम कमलिया को महामंत्री, हनुमान बिग्गा को कोषाध्यक्ष तथा अलका पडिहार को महिला मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रकाश गांधी, भरत लखासर, विपिन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की भावी योजनाओं और गतिविधियों पर चर्चा के साथ हुआ।