#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

जसरासर: सरपंच रामनिवास तरड़ पद से बर्खास्त, ग्राम विकास अधिकारी बजरंग लाल निलंबित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अप्रैल, 2025। नोखा उपखण्ड की ग्राम पंचायत जसरासर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। ग्राम पंचायत जसरासर के सरपंच रामनिवास तरड़ को उनके पद से हटा दिया गया है। उन पर पट्टों के मनमाने निरस्तीकरण और रिकॉर्ड में हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

यह कार्रवाई पंचायत राज नियम 1996 की धारा 16(1) के अंतर्गत की गई है। जांच के बाद अतिरिक्त आयुक्त जसवंत सिंह ने यह आदेश 22 अप्रैल 2025 को जारी किया, जो उसी दिन से प्रभावी हो गया।

इसी मामले में ग्राम विकास अधिकारी बजरंग लाल को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने और सरपंच के साथ मिलीभगत के आरोप हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group