#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

जनसम्पर्क कर्मी आचार्य को मिलेगा माणक अलंकरण, पढ़े जिले से गौरवान्वित करने वाली खबर।

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14दिसम्बर, 2024। सूचना एवं संपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य को इस वर्ष का माणक अलंकरण प्रदान किया जाएगा। माणक अलंकरण चयन समिति द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई। इसके अनुसार आचार्य को जनसंपर्क कर्मी के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
आचार्य पूर्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने वाले प्रदेश के पहले जनसंपर्क कर्मी हैं। राजभाषा संपर्क अधिकारी के रूप में हिंदी को प्रोत्साहित करने, जनसंपर्क सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप आचार्य का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। आचार्य की हिंदी में एक और राजस्थानी साहित्य की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही साहित्यकार डॉ. रेणुका व्यास को भी इस वर्ष का माणक अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group