NEXT 10 मई, 2025। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय LT/LA आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के लैब टेक्नीशियन और लैब सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने की।

इस दौरान टीबी रोग के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। डॉ. मोदी ने निःशुल्क जांच योजना, राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम और लैब उपकरणों की क्रियाशीलता को लेकर स्टाफ से चर्चा की। उन्होंने लैब संचालन में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

बीसीएमओ डॉ. सोनी ने स्टाफ को शीघ्र निदान और उपचार के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और इलाज से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में एसटीएस रमेश सिंह ने राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम की जानकारी दी और स्टाफ से फीडबैक लिया। वहीं एसटीएलएस जॉनी डेनियल ने बलगम जांच का प्रशिक्षण दिया और निःशुल्क जांच प्रक्रिया व निश्चय एप्लिकेशन के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यशाला के माध्यम से स्टाफ को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।