NEXT 16 मई, 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। वे जयपुर से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे रिद्धि-सिद्धि भवन जाएंगे, जहां दोपहर 1:35 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3:35 बजे वे यहां से प्रस्थान कर सायं 4 बजे पलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे सायं 5:10 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे देशनोक में तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और शाम 6:30 बजे वहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे शाम 7:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 7:20 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।