NEXT 28 मई, 2025। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) की बीकानेर जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव और बीकानेर संभाग प्रभारी विमल भाटी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा RGPRS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव, उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा और प्रदेश महासचिव विमल भाटी की सहमति से देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना द्वारा की गई।

बाना ने सभी नवयुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिविर में भाग लेना अनिवार्य होगा।