विधायक सारस्वत बोले – हर नागरिक लगाए एक पेड़, तभी मिशन होगा सफल
NEXT 4 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हरियालो राजस्थान के तहत चल रहे सघन वृक्षारोपण अभियान को गति देने के लिए बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा, शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, पार्षद लोकेश गौड़, संतोष बोहरा, जगदीश गुर्जर, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, रामसिंह जागीरदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

विधायक ने की जनभागीदारी की अपील
विधायक सारस्वत ने संबोधन में कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका पालन-पोषण भी करे, तभी यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा।”
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को वृक्षारोपण के महत्त्व और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक किया गया। पालिका प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा।