#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाहेती भवन में 9 दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप का उत्साहपूर्वक समापन

By Next Team Writer

Published on:

उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल बोलीं – योग आत्मिक शक्तियों के शुद्धिकरण का माध्यम

NEXT 22 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित 9 दिवसीय बाल योग समर कैंप का समापन शनिवार को बाहेती भवन, आडसर बास में उत्साह के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.के. बिहाणी, संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी और शिविर संयोजक ललित बाहेती मंचासीन रहे।

समारोह की शुरुआत मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने बाल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धिकरण और मानसिक सशक्तिकरण का माध्यम है।” उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की बात कही।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.के. बिहाणी ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसे शिविर जरूरी हैं ताकि वे बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग बनें। योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा ने शिविर की उपलब्धियां साझा करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समिति अध्यक्ष गोपाल राठी ने संस्था की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित करती रही है। मंत्री सुशील सेरडिया ने समिति की जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ओमप्रकाश कालवा, राकेश कुमार परिहार, दामोदर प्रसाद बोहरा, मनीष कुमार धामा, सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध ‘राजस्थानी छोटा टार्जन’ योगानंद कालवा, बाल योगी योगिता कालवा सहित सभी भागीदार बाल योगियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह में तुलसीराम चोरड़िया, मांगीलाल राठी, निर्मल कुमार पुगलिया, देवकीनंदन छंगाणी, विजय महर्षि, संजय करवा, पटवारी हरिराम सारण, गोपाल तापड़िया, हेमा सिखवाल, गोरजा देवी सोनी, सुभाष नाई, मनोज तापड़िया, राकेश कुमार सोनी, सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन