#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर अश्लील मैसेज भेजने, बार-बार वीडियो कॉल करने, पीछा करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ की अदालत में परिवाद पेश कर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।

परिवाद के अनुसार महिला का पति मजदूरी के लिए दूर दराज बाहर रहता है, जबकि महिला बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि आरोपी उसे अकेला देखकर गलत इशारे करता और पीछा करता था। महिला ने लोकलाज के कारण पहले किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं।

महिला ने परिवाद में बताया कि 11 अगस्त को आरोपी कोडाराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने उसके वाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे और कई बार वीडियो कॉल की। महिला ने मैसेज के स्क्रीनशॉट मोबाइल में सुरक्षित रखे हैं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर आया और बात नहीं करने पर ठीक नहीं रहने की धमकी दी। महिला ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के गांव पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गया।

परिवाद में आगे आरोप लगाया गया है कि 12 अगस्त को आरोपी फिर महिला के घर के आसपास चक्कर लगा रहा था। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से चला गया। महिला ने आशंका जताई कि आरोपी उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकत कर सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निजी कार्यों के चलते आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने दिया इस्तीफा🟢 राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो🟢 तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण🟢 संगठन यात्रा में युवाओं को जोड़ने पर जोर, सेवा-संस्कार और संगठन का दिया संदेश🟢 किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ🟢 लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026🟢 अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची🟢 श्रावण की हरियाली, सोलह श्रृंगार और सावन के गीतों से सजा हावड़ा; श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव🟢 श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक गोपाल राम जाखड़ को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव सम्मान’, 6 सितंबर को चौमूं में होगा राज्य स्तरीय समारोह🟢 मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर बेच दी जमीन! फर्जीवाड़े के आरोपी की जमानत खारिज