#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा ने नियुक्त किए पंचायत समिति प्रभारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार पार्टी ने विभिन्न 48 पंचायत समितियों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के जरिए चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

घोषित सूची के अनुसार कुंभाराम सिद्ध को श्री गंगानगर दक्षिण, भरत सुथार को बिठनौक, सुनील यादव को श्रीडूंगरगढ़ तथा सुनील मेघवाल को रीड़ी पंचायत समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रभारियों को कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, संगठन की गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा ने नियुक्त किए पंचायत समिति प्रभारी🟢 पंचायतीराज चुनाव- 2026: बीकानेर में 29 नवंबर तक निषेधाज्ञा, हथियार लेकर चलने पर रोक🟢 मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर पर झुंझुनू में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प🟢 पंचायतीराज चुनाव: हर पेट्रोल पंप पर 6 हजार लीटर ईंधन रिजर्व रहेगा, आचार संहिता खत्म होने तक लागू रहेगा आदेश🟢 पंचायत सहायक भर्ती में 2017 की मेरिट सूची दबाने का आरोप, दो अभ्यर्थियों ने मांगी जांच🟢 सातलेरा से देशनोक के लिए कल निकलेगा पैदल यात्री संघ, गाजे-बाजे के साथ रवाना होंगे श्रद्धालु🟢 एनएच-11 पर आधी रात ट्रक-एसयूवी में जबरदस्त भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे; 4 घायल, 3 बीकानेर रेफर