#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सावन के रंग और लहरिया की खूबसूरती के बीच बीकानेर में राजस्थान की बड़ी लहरिया प्रतियोगिता होने जा रही है। रंगत फाउंडेशन की ओर से मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026 का आयोजन रविवार को दोपहर 2:15 बजे रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का शनिवार को अंतिम दिन है। रात 10 बजे के बाद एंट्री नहीं ली जाएगी।

आयोजकों के अनुसार लहरिया थीम पर होने वाली इस प्रतियोगिता में अब तक बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान का टाइटल हासिल करने की इच्छुक प्रतिभागी अंतिम समय से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 7014330731 पर संपर्क किया जा सकता है।

लहरिया संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य

प्रतियोगिता का उद्देश्य राजस्थान की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सावन के रंगों को उत्सव के रूप में मनाना है। प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसडर मिस मूमल-2023, कल्चर मोटिवेटर एवं आइकन गरिमा विजय हैं।

ये बने आयोजन के सहयोगी

कार्यक्रम के प्रायोजकों में जिला उद्योग संघ, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, बीजेपी नेता मोहन सुराणा, बीकानेर लोकसभा के कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग, नेबुला रेस्टोरेंट रानी बाजार, खादी ग्रामोद्योग विकास संस्थान झझू के जवाहर लाल सेठिया, रिषभ कंप्यूटर्स बोथरा कॉम्प्लेक्स, यंग एंत्रोपेन्योर पिंटू राठी, गौरांग आर्ट और भीखाराम चांदमल आदि शामिल हैं।

आयोजन में कंचन राठी, वीणा सैन, शोभा सुथार, भावना खड़गावत, चेतन खड़गावत, श्रीकृष्ण चंद्र पुरोहित, जेठाराम मेघवाल, हर्षिता शर्मा, मयंक सेठिया, खुशी गहलोत, राखी शर्मा, सोनू वर्मा, पारसमणी, शालू गहलोत, लक्ष्मी पारीक, शशिराज गोयल, मोहित पुरोहित, राजेश स्वामी, मीनाक्षी कल्ला, प्रीतिबाला जोशी, सावन पारीक और महेश सुथार आदि श्रम सहयोग कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका: प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक युवतियां और महिलाएं आज रात 10 बजे तक 7014330731 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निजी कार्यों के चलते आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने दिया इस्तीफा🟢 राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो🟢 तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण🟢 संगठन यात्रा में युवाओं को जोड़ने पर जोर, सेवा-संस्कार और संगठन का दिया संदेश🟢 किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ🟢 लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026🟢 अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची🟢 श्रावण की हरियाली, सोलह श्रृंगार और सावन के गीतों से सजा हावड़ा; श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव🟢 श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक गोपाल राम जाखड़ को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव सम्मान’, 6 सितंबर को चौमूं में होगा राज्य स्तरीय समारोह🟢 मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर बेच दी जमीन! फर्जीवाड़े के आरोपी की जमानत खारिज