NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजमेस (RAJMES) की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) परीक्षा-2025 के घोषित परिणाम में श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी डॉ. रविकांत मारू ने प्रदेश में छठी रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
डॉ. रविकांत मारू ने एमबीबीएस की पढ़ाई AIIMS जोधपुर से तथा पीजी की शिक्षा एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर से पूरी की। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल सर्जरी) परीक्षा में प्रदेश स्तर पर छठी रैंक हासिल कर उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की।
डॉ. रविकांत की सफलता पर मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। उन्होंने डॉ. मारू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





















