NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा के क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के निदेशक सुरेश कुमार शर्मा ने छात्राओं को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त तक प्रवेश लिए जा सकते हैं।

शर्मा ने बताया कि VMOU में छात्राएं निःशुल्क उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। विद्यार्थी एक साथ दो गैर-प्रायोगिक डिग्री के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में BA, BSc, MA, पत्रकारिता, कंप्यूटर, योग, MBA सहित रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हैं। इस बार राजस्थानी में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा इन कंप्यूटर अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट तथा फलित ज्योतिष एवं कर्मकांड के सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश ऑनलाइन ई-मित्र या नेट बैंकिंग से घर बैठे लिया जा सकता है। पाठ्यसामग्री नहीं लेने पर फीस में 15% छूट का प्रावधान है। प्रवेश के बाद हार्ड कॉपी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लेखाधिकारी जितेन्द्र सिंह भाटी सहित आनंद नारायण पुरोहित व कमल सिंह मौजूद रहे।





















