NEXT 29 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मां ब्रह्माणी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही पूनरासर प्रीमियर लीग (पीपीएल) संस्करण-7 का फाइनल शुक्रवार को पूनरासर रॉयल और महाकाल-11 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पूनरासर रॉयल ने महाकाल-11 को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 5100 रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 3100 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई।

समापन समारोह में पूर्व अध्यक्ष डूंगर महाविद्यालय बीकानेर मांगीलाल गोदारा, प्रशासक प्रकाश नाथ, उत्तम नाथ, रामप्रसाद, रूप नाथ, शंकर सुथार, हरि सोनी, हनुमान गोदारा, तोलाराम हुड्डा, देव गहलौत, बलवीर सिद्ध, लीलाधर स्वामी, मनोज पारीक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
केसर गोदारा रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए केसर हुड्डा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हनुमान सिद्ध को बेस्ट बल्लेबाज, रमेश सिद्ध को बेस्ट विकेटकीपर, राकेश सिद्ध को इमर्जिंग प्लेयर, करण पारीक को यंगेस्ट प्लेयर और किशन मोतिया को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।
तीन दिन चली प्रतियोगिता, 4 टीमों ने लिया हिस्सा
क्रिकेट समिति के सदस्य लाल नाथ, सांवर नाथ और करण गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया। तीन दिन तक चले टूर्नामेंट में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति की ओर से सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।




















