#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नगरपालिका के चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। एक ओर पार्टी कार्यालयों में दावेदारी जता रहे चेहरों की भीड़ देखी जा सकती है तो दूसरी ओर गली, नुक्कड़ और चाय की थडियों पर अब चुनावी चर्चा का ही जोर है। इसी चुनावी माहौल में कस्बे के एक वार्ड के निवासियों ने अनोखी पहल की है। कस्बे के वार्ड नंबर 22 में शनिवार को प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से चुनावी मंथन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार, इसे राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय बताया गया है। इस मंथन कार्यालय के शुभारंभ की अध्यक्षता रामसिंह राजपूत ने की। मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद सिखवाल और विशिष्ट अतिथि इन्द्रचंद भार्गव रहे।

कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता सत्यनारायण छापोला ने कहा कि वार्ड पार्षद निडर, समाजसेवी और वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला होना चाहिए। कार्यक्रम प्रेरक सीताराम स्वामी ने कहा कि किसी एक कमरे में बैठकर किसी एक व्यक्ति के प्रभाव से पार्षद का टिकट तय किया गया तो वार्डवासी उसका विरोध करेंगे।

पढ़े-लिखे व्यक्ति को मिले प्रतिनिधित्व: पार्षद पद के दावेदार अधिवक्ता मनीष भार्गव ने कहा कि वार्ड का प्रतिनिधित्व पढ़े-लिखे और योग्य व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए। उन्होंने वार्डवासियों से उन्हें अपना बच्चा मानकर समर्थन देने की अपील की। दावेदार रमेश प्रजापत ने वार्ड में पानी और बिजली की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की बात कही।

पार्टी से ऊपर वार्ड का हित: अमरचंद सिखवाल ने कहा कि वार्डवासियों को किसी पार्टी विशेष के बजाय समाजसेवा की भावना रखने वाला पार्षद चाहिए। उन्होंने कहा कि मंथन कार्यालय में हर वार्डवासी अपने सुझाव दे सकता है और वार्ड हितैषी प्रत्याशी के चयन पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में वार्ड के विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे। इस दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर योग्य प्रत्याशी, वार्ड की समस्याओं और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निजी कार्यों के चलते आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने दिया इस्तीफा🟢 राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो🟢 तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण🟢 संगठन यात्रा में युवाओं को जोड़ने पर जोर, सेवा-संस्कार और संगठन का दिया संदेश🟢 किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ🟢 लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026🟢 अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची🟢 श्रावण की हरियाली, सोलह श्रृंगार और सावन के गीतों से सजा हावड़ा; श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव🟢 श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक गोपाल राम जाखड़ को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव सम्मान’, 6 सितंबर को चौमूं में होगा राज्य स्तरीय समारोह🟢 मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर बेच दी जमीन! फर्जीवाड़े के आरोपी की जमानत खारिज