NEXT 16 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। समाज में बढ़ती नशे की दुष्प्रवृत्ति को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आज बुधवार को सामाजिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे से आदर्श विद्या मंदिर में होगी।
संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारणों, इससे होने वाले सामाजिक दुष्प्रभावों तथा नशे की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की जाएगी। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामाजिक स्तर पर किए जा सकने वाले प्रयासों पर भी मंथन होगा।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक राजेश भाई का पाथेय प्राप्त होगा। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी।






























