NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सातलेरा स्टैंड से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह को एक 70 वर्षीय महिला के पेड़ पर फंदे से लटके मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एपीजे एंबुलेंस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इसी बीच परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और महिला को पेड़ से नीचे उतारकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।
एंबुलेंस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद महिला को पिकअप से एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।




















