#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

परिस्थिति कुछ कह रही है: सीमा भोजक

By Next Team Writer

Published on:

परिस्थिति कुछ कह रही है,
कि तुम कुछ नहीं कर पाओगे।
मेहनत कुछ कह रही है,
कि तुम बहुत आगे जाओगे।
इंसान की एक फितरत होती है,
वह सोचता ज्यादा और करता कम है।
हम सब जानते है,
कि जो जैसा सोचता है वह वैसा बन जाता है,
ये जीवन का चक्रव्यूह है कुछ समझ नहीं आता है।
जीवन में कुछ करना है तो बस मेहनत करो,
मेहनत व अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।
परिस्थिति प्रत्येक इंसान की अलग-अलग होती है।
उससे निपटने का तरीका भी अलग- अलग होता है।
जीवन में हार जीत मनःस्थिति पैदा करती है,
इंसान अपनी सोच से ही जीतता है।
जीतने का जज्बा दिल और दिमाग पर छा जाये,
तो जीत इंसान के कदम चूमती है।
जीतने की चाह परिस्थिति भी बदल देती है
मेहनत के आगे परिस्थितियाँ घुटने टेक देती है।
जिन्दगी को हमेशा जिन्दादिली से जीओ,
परिस्थितियों का रोना मत रोओ।
यदि परिस्थितियों के वशीभूत हो जाओगे,
तो जीवन में कुछ भी नहीं कर पाओगे।
अब परिस्थितियाँ स्वयं कहेगी कि,
तुम जिन्द‌गी में बहुत आगे तक जाओगे।।

(NEXT के पाठक और शिक्षाविद द्वारा भेजी गई एक रचना)

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Related Post

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन