#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से हुआ समझौता, कुल 164 प्रकरणों का निस्तारण

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 13 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर 164 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान न्यायालय ने 2 करोड़ 76 लाख 96 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार ने की।

लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, वसूली, भरण-पोषण, चेक बाउंस, किराया और बंटवारा जैसे प्रकरणों का निस्तारण हुआ।
बार संघ मीडिया प्रवक्ता एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि

  • बिजली, पानी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड व अन्य बिलों से जुड़े 8 मामले
  • धन वसूली के 69 मामले
  • राजीनामा योग्य फौजदारी के 38 मामले
  • चेक बाउंस के 28 मामले
  • सिविल प्रकृति के 9 मामले
  • भरण-पोषण से संबंधित 12 मामले
    का निस्तारण किया गया।

इनमें से 164 मामलों में 27696000 रुपए से अधिक की राशि के भुगतान आदेश पारित किए गए।

बड़ी संख्या में पक्षकार और अधिकारी रहे मौजूद

लोक अदालत में बैंक, राजस्व, बिजली, जलदाय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे।
इस दौरान बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, गोपाल पारीक, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार, एडवोकेट सुखदेव व्यास सहित कोर्ट स्टाफ रामावतार प्रजापत, जितेंद्र रंगा, शुभम स्वामी, जगदीश जांगू, मालचंद स्वामी, गणेश, सुमित जाखड़ कुलदीप ने सेवाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत