युवाओं ने दिया संदेश – नशा मुक्त हो देश, स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान
NEXT 14 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेयुप श्रीडूंगरगढ़ की ओर से रविवार को “Hit Yuva Fit Yuva – Sunday on Cycle” साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ। मुख्य बाजार से रवाना हुई यह रैली गौरव पथ, तोलियासर भैरुजी मंदिर, रानी बाजार से होते हुए मालू भवन पहुंची।

साध्वी संगीतश्रीजी ने दिया मंगल पाठ
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी संगीतश्री के मंगल पाठ से हुई। मालू भवन पहुंचने पर साध्वी डॉ. परमप्रभा ने युवाओं को प्रेक्षाध्यान का अभ्यास करवाया। साध्वी संगीतश्री ने मंगल प्रेरणा दी और आयोजन का समापन मंगल पाठ से हुआ।

युवाओं का जोश बना आकर्षण
संयोजक रौनक पारख ने बताया कि इस मौके पर 17 सितंबर को होने वाले MBDD 2025 कैंपेनिंग के तहत युवाओं ने फिटनेस, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का संदेश दिया। सह-संयोजक गौरव बोथरा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है।

समाज की सक्रिय भागीदारी
आयोजन के प्रायोजक विनोद कुमार अरिहंत बाफना रहे। अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सुनील तावणिया, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, MBDD संयोजक ईश्वर चौरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया सहित तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल व अणुव्रत समिति के लोग मौजूद रहे।





















