NEXT 14 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में 69वीं जिलास्तरीय टेबल टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 की शुरुआत रविवार को हुई। हनुमान धोरा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि रहे।

मंच पर पहुंचने पर अतिथियों का साफा, शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इनमें तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, भामाशाह प्रदीप सिखवाल, प्राचार्य विमला गुर्जर, शिक्षाविद आदूराम जाखड़, लीलाधर सारस्वत, भंवरलाल जानू, उद्योगपति बृजलाल तावनिया, श्रीगोपाल राठी और पार्षद नानूराम कुचेरिया शामिल थे।
भामाशाहों का होना चाहिए सम्मान : सारस्वत
प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा करते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि भामाशाहों का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा और खेलों के लिए उनका योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि नेताओं को साफा-शॉल पहनाने की परंपरा ठीक है, लेकिन आर्थिक सहयोग सही जगह खर्च होना चाहिए।

नेताओं ने बॉल पर लगाया शॉट
विधायक सारस्वत और राज्यमंत्री सुथार ने टेबल टेनिस की बॉल पर शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले राज्यमंत्री सुथार ने भी खिलाड़ियों को उत्साह से खेलने और जिले का नाम रोशन करने की बात कही।
टीमों ने की सहभागिता
पीटीआई राजूनाथ सिद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्षीय वर्ग में 20 छात्र और 6 छात्राओं की टीमें तथा 19 वर्षीय वर्ग में 12 छात्र और 7 छात्राओं की टीमें भाग ले रही हैं।
स्टाफ ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम का संचालन रमेश शर्मा ने किया। आयोजन में जितेंद्र सोनी, राजूनाथ सिद्ध सहित विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




















