NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर में हिन्दी दिवस पर कविता प्रतियोगिता हुई। इसमें 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

छात्राओं ने दिखाया हुनर
कक्षा 7 की हीरा ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 12 की ज्योति रही दूसरे नंबर पर। तीसरे स्थान पर कक्षा 6 की पूजा और कक्षा 5 की निकिता रहीं।

प्राचार्य ने पत्र लेखन के लिए किया प्रेरित
प्रधानाचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने हिन्दी भाषा की खूबसूरती व योगदान पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन हिन्दी बोलने और लुप्त होती पत्र विधा को जीवित रखने के लिए पत्र लिखने की प्रेरणा दी।
गीत व विचारों से सजी महफ़िल
इतिहास व्याख्याता मन्नी ने हिन्दी पर गीत प्रस्तुत किया। अंग्रेजी वरिष्ठ अध्यापक जीवणराम ने भी हिन्दी के महत्व पर अपने विचार रखे। निर्णायक की भूमिका युधिष्ठिर, संदीप व अनिता ने निभाई।
विजेताओं को नगद व उपहार
अंत में इकाई अध्यक्ष व हिन्दी प्राध्यापक भगवती पारीक ‘मनु’ ने साहित्य परिषद् के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। विजेताओं को नगद राशि, डायरी और पेन दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राएँ कंचन व कौशल्या ने किया।




















