NEXT 15 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को रुद्रा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी के सानिध्य और जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता रही।

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत ने विजय महामंत्र का सामूहिक गान कराया। मंच पर जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम जोशी और रिटायर्ड आरपीएस महेंद्र सैनी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष श्याम जोशी के नेतृत्व में संगठन ने पिछले तीन सालों में सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा जताई कि नए प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में भी संगठन उत्कृष्ट कार्य करेगा। संरक्षक दुगड़ समेत अन्य अतिथियों ने भी मार्गदर्शन दिया।

पूर्व अध्यक्ष श्याम जोशी ने कहा कि “वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और साथियों का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी रहा है।” वहीं, प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के सभी कार्यों को पूरे समर्पण से करेंगे।
जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में अशोक बैद, भीखाराम सुथार, लालसिंह मोयल, मनीष नौलखा, संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी, महेंद्र राजपूत, श्याम तिवाड़ी, मुकेश नाई, भूषण कर्वा, पूर्ण स्वामी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष के आदेशानुसार बैठक का समापन हुआ।





















